उत्तराखंड: यहां भूस्खलन, फौजी की पत्नी दबी

खबर शेयर करें

 

पिथौरागढ़: यहां बलुवाकोट क्षेत्र में भूस्खलन हो गया। इस वजह से गांव के 13 लोगों ने अपने घर छोड़ दिये। जबकि एक फौजी की पत्नी पहाड़ टूटने से गिरे मलबे में दब गई है। फिलहाल महिला नहीं मिल पाई है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम महिला को सर्च कर रही हैं। घटना गुरुवार दिन की है। जोशी गांव में तेज आवाज के साथ। भारी मलबा, पत्थर गिरे। पहाड़ की तरफ से मलबा जोशी गांव से मात्र बीस मीटर की दूरी पर गिरा। इस दौरान पानी भरने गई गांव की पशुपति भट्ट(23) पत्नी हरीश भट्ट मलबे में दब गई। जबकि मलबे से गांव के तेरह मकान खतरे में आ गए हैं। लिहाजा 13 परिवारों के लोगों ने घर छोड़ दिये। गांव के पूर्व सरपंच पूर्व सैनिक चंचल सिंह ऐरी ने घटना की जानकारी पुलिस और डीएम को दी। पुलिस और एसडीआएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया। बताया जाता है मलबे में दब कर लापता महिला का पति हरीश भट्ट भारतीय सेना में है।

यह भी पढ़ें 👉  युवक को दिया ऑनलाइन कमाई का झांसा, फिर ठग लिए लाखों रूपये
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद