उत्तराखंड: यहां भूकंप के तेज झटके,दहशत में आए लोग

खबर शेयर करें

देहरादून। राज्य में भूकंप के तेज झटके से लोग दहशत में आ गए। मामला उत्तरकाशी जिले का है। यहां पर रविवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार,भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 रही। भूकंप 10 अगस्त की रात 1 बजकर 21 मिनट 34 सेकंड पर आया। इसका केंद्र उत्तरकाशी में जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया।

रात करीब 1:21 बजे भूकंप आने के कारण कई लोगों की नींद खुल गई। झटके महसूस होने पर कुछ लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल भूकंप से किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के स्कूलों में कल अवकाश, बारिश के अलर्ट को देखते हुए डीएम ने निकाला आदेश
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद