खड़गे की जनसभा से पहले पुलिस-कांग्रेस आमने-सामनेएसएसपी पर अड़ंगा डालने का आरोप लगा, प्रदर्शन

हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी के रामलीला मैदान में होने वाली जनसभा से ठीक पहले बवाल खड़ा हो गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत रिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अचानक हल्द्वानी एसएसपी दफ्तर में प्रदर्शन कर धरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेताओं ने एसएसपी नैनीताल डॉ.मंजूनाथ टीसी पर सत्ता के दबाव में काम करने और रैली में आ रहे कार्यकर्ताओं एवं लोगों की गाड़ियों को जगह-जगह रोकने का आरोप लगाया। कोतवाली परिसर में एकत्र कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन और एसएसपी के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि रामलीला मैदान में जनसभा का मुख्य कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होना तय था। अब कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। धरने पर बैठे प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि “प्रशासन जान-बूझकर पुलिस का सहारा लेकर जनसभा को फ्लॉप करने की साजिश रच रहा है। बाहरी जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों से आ रही कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को अकारण रोका जा रहा है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद



