उत्तराखंड: यहां शिक्षकों की उपस्थिति पर सख्ती, बायोमेट्रिक अनिवार्य

खबर शेयर करें

देहरादून।जिला प्रशासन चमोली ने शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जनवरी 2026 से सभी विद्यालयों में बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज की जाएगी। इसी आधार पर वेतन का भुगतान होगा।

जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि बायोमेट्रिक प्रणाली से उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। मुख्य शिक्षा अधिकारी के अनुरोध पर दिसंबर 2025 का वेतन आहरण सशर्त अनुमति दी गई है। शर्त यह है कि जनवरी महीने में सभी अधीनस्थ कार्यालयों और विद्यालयों में बायोमेट्रिक मशीनें स्थापित कर सभी कर्मियों की उपस्थिति इस प्रणाली से दर्ज कराई जाए।

आदेश में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि जनवरी 2026 का वेतन केवल बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही जारी किया जाएगा। इससे पहले शिक्षा विभाग ने बताया था कि कई माध्यमिक विद्यालयों में पुरानी बायोमेट्रिक मशीनें खराब हो चुकी हैं, जबकि प्राथमिक और जूनियर स्तर के राजकीय विद्यालयों में ये मशीनें स्थापित ही नहीं हैं। इसके लिए शिक्षा निदेशालय से धन आवंटन की मांग की गई थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद