हल्द्वानी: युवक की गोली मारकर हत्या, भाजपा नेता गिरफ्तार

हल्द्वानी। यहां एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है भाजपा नेता पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू ने अपने घर के बाहर युवक को गोली मार दी। घटना रामपुर रोड के पास एसकेएम स्कूल के आसपास की बताई जा रही है। कोतवाली पुलिस ने पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का नाम नितिन लोहनी बताया जा रहा है।
हत्या का कारण कुछ दिन पूर्व हुई लड़ाई बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


