अल्मोड़ा…. ग्राम प्रधान की पत्नी लापता, तलाश में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा जिले के सल्ट में ग्राम प्रधान की पत्नी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। उसकी काफी तलाश की गई। उसका पता नहीं चल पाया। फिलहाल पुलिस महिला की तलाश कर रही है।

बताया जाता है कि सल्ट के गुलार गांव के प्रधान माधो सिंह की पत्नी दीपा देवी (27)मंगलवार सुबह से संदिग्ध हालात में लापता चल रही हैं। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। उसका पता नहीं चल पाया। राजस्व पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। प्रधान ने बताया कि वह पत्नी के साथ गांव में रहते हैं।
उनके दो छोटे-छोटे बच्चे दादी के साथ पीरूमदारा में रहते हैं। राजस्व उपनिरीक्षक मुकेश लखेड़ा ने बताया कि महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। बताया कि रेगुलर पुलिस की मदद से लापता महिला की लोकेशन निकालने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉   नहाने के दौरान डूबा युवक, तलाश में एसडीआरएफ का सर्च अभियान
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद