बड़ी खबर…. एसएसजे विवि के परीक्षा नियंत्रक ने दिया इस्तीफा

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। कुछ माह पहले सोबन सिंह जीना विवि के कुलपति के इस्तीफा देने के बाद अब विवि के परीक्षा नियंत्रक ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसको लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है।

एसएसजे विवि के पहले परीक्षा नियंत्रक के रूप में प्रो. सुशील कुमार जोशी ने कार्यभार संभाला था। उनके पास हीपरीक्षाओं की पूरी जिम्मेदारी रहती। बीते मंगलवार को उन्होंने अचानक पद से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने कार्य करने में असमर्थता जताते हुए कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट को त्यागपत्र सौंपा। बीते वर्ष नवंबर में विवि के प्रथम कुलपति प्रो. भंडारी ने भी त्यागपत्र दिया था। उनका त्यागपत्र स्वीकार होने के बाद प्रो. जगत सिंह बिष्ट को कुलपति नियुक्त किया गया था। कुलपति एसएसजे विवि अल्मोड़ा प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने बताया कि
परीक्षा नियंत्रक ने त्यागपत्र दे दिया है। फिलहाल स्वीकार नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट इन जगहों में हो सकती है बारिश
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद