ग्राम प्रधानों की चिंता: प्रवासियों के आने से बढ़ रहा खतरा, सुरक्षा की उठाई मांग

खबर शेयर करें

सल्ट। कोरोना संक्रमण के बीच एक बार फिर गांवों में प्रवासी बड़ी संख्या में पहुँचने लगे हैं। इसको लेकर ग्राम प्रधान बेहद चिंता में हैं। उन्होंने प्रशासन से ठोस इंतजाम किए जाने की मांग की है। इस सबंध में उन्होंने उप जिलाधिकारी को पत्र भी भेजा। सल्ट क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने कहा कि क्षेत्र के गांव में रोज कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। प्रवासी भी बड़ी संख्या में लौट रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। आरोप लगाया। प्रशासन उनकी कोई मदद नही कर रहा है। ऐसे में यदि कोई घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। पत्र में कमला जोशी, राधा देवी, केशव राम,प्रभा देवी आदि के हस्ताक्षर हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद