इंतजार खत्म: अल्मोड़ा के 50 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल…. कौन जीतेगा रण… ये की गई है मतगणना के लिए तैयारी….. पढ़े खबर

खबर शेयर करें

Almora न्यूज: 14 फरवरी को विधानसभा के लिए हुए मतदान के बाद कल(गुरुवार) को मतगणना होगी। सुबह 8 बजे से जिला मुख्यायल के होटल मैनजेमेंट संस्थान में मतगणा शुरू होगी। यहां पर 6 विधानसभा के 50 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला भी तय होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि दिन में 12 बजे तक रण कौन जीतेगा। इसकी तस्वीर भी साफ हो जाएगी। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सुरक्षा को लेकर भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

अबकी बार जिले की 6 विधानसभा सीटों में 53.10 प्रतिशत मतदान हुआ था। इन विधानसभा में पांच लाख 40 हजार 561 मतदाता थे। जिनमें से दो लाख 87 हजार 43 मतदाताओं ने वोट किया। जबकि निर्वाचन आयोग को 9075 डाक मतपत्र मिल चुके हैं। कुल दो लाख 96 हजार 117 मतदाता अपनी-अपनी विधानसभा में निर्णायक भूमिका में है। हालांकि कांग्रेस, बीजेपी सहित सभी दलों के नेता जीत को लेकर दावे कर रहे हैं। अब देखना है कि ये रण में कौन बाजी मारता है। इसका सबको इंतजार भी है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला ने मदरसे के शिक्षकों और प्रबंधक पर लगाया नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म का आरोप

ये प्रत्याशी हैं मैदान में

अल्मोड़ा विधानसभा
भाजपा कैलाश शर्मा, कांग्रेस मनोज तिवारी, बसपा अशोक कुमार, आप अमित जोशी, सपा अर्जुन सिंह भाकुनी, उपपा गोपाल राम, उक्रांद भानु प्रकाश जोशी, निर्दलीय विनय किरौला, विनोद चंद्र तिवारी।
……………………………….

यह भी पढ़ें 👉  ऑफ साइट एमरजेंसी ड्रिल- गैस रिसाव के बाद लगी आग, अलर्ट हुए विभाग

सोमेश्वर विधानसभा

कांग्रेस राजेंद्र बाराकोटी, भाजपा रेखा आर्या, उपपा किरन आर्या, पीपीआडी दिनेश चंद्र, सपा बलवंत आर्या, आप हरीश चंद्र, निर्दलीय गोविद लाल, मधुबाला
……………

जागेश्वर विधानसभा
कांग्रेस गोविद कुंजवाल, भाजपा मोहन सिंह मेहरा, बसपा नारायण राम, आप तारा दत्त पांडे, उपपा नारायण राम, उक्रांद मनीष सिंह नेगी, सपा रमेश सनवाल

सल्ट विधानसभा
भाजपा महेश जीना, कांग्रेस रणजीत सिंह रावत, बसपा भोले शंकर आर्या, उपपा जगदीश चंद्र, सपा भूपेंद्र सिंह, उक्रांद राकेश नाथ, आप सुरेंद्र बिष्ट, निर्दलीय ललित मोहन सिंह, सुरेंद्र सिंह।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर- गलत जानकारी देने पर एमडीडीए के सुपरवाइजर को किया सस्पेंड

रानीखेत विधानसभा

कांग्रेस करन माहरा, भाजपा प्रमोद नैनवाल, बसपा मनोज कुमार, उक्रांद तुला सिंह तुड़ियाल, आप नंदन सिंह बिष्ट, सपा सुनीता रिखाड़ी, निर्दलीय दीपक करगेती

द्वाराहाट विधानसभा

भाजपा अनिल सिंह साही, कांग्रेस मदन सिंह बिष्ट, यूकेडी पुष्पेश त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी गणेश चंद्र, बसपा आनंद बल्लभ आप प्रकाश चंद्र, पीपीआइएफ डा. प्रमोद कुमार, निर्दलीय नवीन चंद्र जोशी, भूपाल सिंह, राजेंद्र सिंह। विधानसभा कुल मतदाता मतदान

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद