मौसम अपडेट…….उत्तराखंड में बदल सकता है मौसम, जानें पहाड़ से मैदान तक की स्थिति

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी इलाके जहां कोहरे से शीतलहर की चपेट में हैं। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में पाले ने ठंड बढ़ा दी है। ऐसे में मौसम एक बार फिर बदलने की उम्मीद जगी हैं। मंगलवार से कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। ऐसे में कोहरे से निजात मिलने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 9 जनवरी से प्रदेश भर में मौसम में बदलाव आने की संभावना है। पूरे उत्तराखंड में 9 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है। वहीं पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही बर्फबारी का भी अनुमान है। मैदानी इलाकों में सोमवार को भी कोहरा छाया रहेगा। लेकिन इसके बाद कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों पर हमलावर हुआ म‌धुमक्खियों का झुंड, चार बुरी तरह घायल

राज्य के मैदानी क्षेत्रों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में रात और सबुह के समय मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। मंगलवार को राज्य के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। राज्य के लगभग सभी हिस्सों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश होने के आसार हैं। बारिश से मैदानी इलाकों में कोहरे में कमी आएगी। इसके साथ ही सूखी ठंड से भी राहत मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्वत ले रहे थे विद्युत विभाग के कर्मचारी, विजिलेंस ने रंगेहाथों पकड़े

वहीं रविवार को सर्द हवाएं चलने और कोहरा पड़ने से मैदानों में मौसम ठंडा रहा। रुड़की में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 17 रहा। उधर, हल्द्वानी समेत पूरे कुमाऊं में सर्दी सितम ढहा रही है। हल्द्वानी में नए साल का पहला हफ्ता बीते 10 साल में सबसे सर्द रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद