अल्मोड़ा…आजीविका महोत्सव में क्यों नाराज हुई ब्लॉक प्रमुख बबीता भाकुनी, कही ये बात, देखें वीडियो

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अल्मोड़ा के विकासखंड हवालबाग में आयोजित आजीविका महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि भी यहां कार्यक्रम में शामिल हुए। लेकिन यहां हवालबाग ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख नाराज हो गई।

उन्होंने कहा कि एक प्रमुख होने के नाते वह ब्लॉक की मुखिया भी हैं। उनको ब्लॉक की मुखिया होने के नाते वो सम्मान नहीं मिला। जो मेरे विकासखंड की मूलभूत समस्या थी। उनको भी मुख्यमंत्री के सामने नहीं रखने दिया गया। कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाने की बात करते हैं। दूसरी ओर गांव का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधियो की उपेक्षा की जाती है।

ऐसे में ग्राम पंचायते कैसे मजबूत होंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रसाशन ने कार्यक्रम को राजनीतिक बना दिया। देखें वीडियो……..

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद