हल्द्वानी विधायक क्यों बैठे कोतवाली में धरने में, पढ़े खबर

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्र नेता मेहुल के साथ गुरुवार दोपहर हुई मारपीट के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता देर शाम भड़क उठे। विधायक सुमित हृदेश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी कोतवाली पहुंचकर पुलिस अधिकारियों का घेराव किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर दो घंटे तक कोतवाली में धरना दिया।
विधायक के साथ महिला कांग्रेस नेत्री मीमांसा आर्य, हेमंत साहू समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता कोतवाली परिसर में धरने पर बैठ गए। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने कोतवाल विजय मेहता से आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। विधायक सुमित ह्रदयेश ने कहा कि सरेआम छात्र नेता की पिटाई शहर की बदहाल कानून-व्यवस्था की पोल खोलती है। पुलिस अपराध रोकने में लगातार नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शुक्रवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
युवा नेता हेमंत साहू ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अब तक न तो मुकदमा दर्ज किया है और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोई ठोस कदम उठाए हैं। धरने की सूचना मिलते ही सीओ अमित सैनी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझाते हुए आश्वासन दिया कि शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के इस आश्वासन के बाद करीब दो घंटे से चल रहा धरना समाप्त हुआ और कांग्रेसी वापस लौटे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में प्रशासन का बड़ा एक्शन: फायर NOC न होने पर 7 कोचिंग सील
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद