वरिष्ठ पत्रकार गोविंद कपटियाल की पत्नी का निधन, शोक

खबर शेयर करें

उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार व ईटीवी के पूर्व राज्य प्रभारी गोविंन्द कपटियाल की पत्नी पुष्पा कपटियाल का निधन हो गया है। वह पिछले एक हफ्ते से ज्यादा समय से बीमार चल रही थी। जिनका ऋषिकेश स्थित ऐम्स(AIIMS) में इलाज चल रहा था। आज अल सुबह 4 बजे उन्होंने अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह 52 साल की थी। उनके निधन पर उनके घर मे शोक का माहौल है। अल्मोड़ा के पत्रकारों और विभिन्न संगठनों ने उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।

पेशे से शिक्षक पुष्पा कपटियाल की तबियत बिगड़ने के बाद उनका विगत 9 दिनों से ऋषिकेश के ऐम्स(AIIMS) में ईलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि वह निमोनिया टायफायड से ग्रसित थी, जिस कारण उनके फेफड़ो में पानी भर गया था। हालांकि उनके पति ने बताया कि उनकी कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आयी थी। उन्हें बचाने की काफी कोशिश की लेकिन आज सुबह 4 बजे उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर ऋषिकेश के घाट में किया गया। उनके निधन के बाद उनके घर मे शोक की लहर है। पुष्पा अपने पीछे पति और 2 बच्चों को छोड़ गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  युवक को जान से मारने की नियत से झोंका फायर, पांच आरोपी गिरफ्तार

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद