पति की निर्मम हत्या के बाद पुलिस चौकी पहुंची पत्नी, ये है मामला

खबर शेयर करें

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां मामूली विवाद में पत्नी ने पति का बेरहमी से कत्ल कर दिया। इसके बाद आरोपित पत्नी खुद ही पुलिस चौकी पहुंच गई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार विमला रानी नाम महिला अचानक रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की बन्नाखेड़ा चौकी पहुंची। जहां उसने पुलिस के सामने पति को मौत के घाट उतारने का जुर्म कबूला। बताया कि उसका अपने पति के साथ विवाद हुआ। विवाद में उसने आक्रोश में एक रॉड से पति के सिर पर मारकर उसे घायल कर दिया है। जैसे ही पुलिस घटना स्थल पहुंची महिला के पति की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य सचिव ने रूद्रप्रयाग जिले में देखी व्यवस्थाएं, ओवर रेटिंग रोकने के निर्देश

 पुलिस ने तत्काल शव का पंचनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम को काशीपुर भेज दिया और महिला को हिरासत में लेकर अपनी पूछताछ शुरू की। घटना की जानकारी पर मृतक रमेश चंद पुत्र अविनाश चंद्र के भाई राजेंद्र ने पुलिस को एक तहरीर देते हुए अपनी भाभी विमला रानी तथा भतीजी को आरोपी बनाते हुए भाई की सुनियोजित हत्या किये जाने की तहरीर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद