Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा ब्रेकिंग:::: महिला पर परिजनों ने किया हमला…. मुकदमा दर्ज, यहां का है मामला

खबर शेयर करें

Almora न्यूज: पहाड़ में महिलाओं पर उत्पीड़न की घटनाएं कम नहीं हो रही। महिलाएं अपने परिजनों के उत्पीड़न से परेशान हैं। जिले के रानीखेत के ऐराड़ी गांव में महिला को उसके परिजनो ने हमला कर जान से मारने की कोशिश की। महिला ने किसी तरह जान बचाई। अब शिकायत के बाद इस मामले में राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है परिजन पहले भी महिला को परेशान करते थे।

कुछ दिन पहले ऐराड़ी गांव की उमा अधिकारी को उसके देवर गोविंद सिंह अधिकारी, पति रणजीत सिंह अधिकारी, ससुर प्रेम सिंह व कैलाश सिंह ने डंडों से बुरी तरह पीटा। किसी तरह महिला ने भागकर अपने घर डडगलिया रानीखेत पहुंची। इसके बाद उसके पिता दौलत सिंह ने उसका रानीखेत में इलाज कराया। फिर पीड़िता उमा अधिकारी के पिता दौलत सिंह ने राजस्व पुलिस में महिला के पति, देवर, ससुर सहित 4 लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद तहसीलदार दलीप सिंह ने चारों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 326, 506 व दहेज अधिनियम 498 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड…..भूकंप के झटकों से दहशत में आये लोग
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments