Subscribe our YouTube Channel

कुमाऊं: मुंबई से ससुर के वार्षिक श्राद्ध में आई महिला की हो गई मौत…….. ये बताई जा रही वजह

खबर शेयर करें

लोहाघाट: यहां मुंबई से ससुर के वार्षिक श्राद्ध में आई महिला की मौत हो गई। अंदेशा जताया जा रहा है कि अंगीठी की गैस से दम घुटने से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार को मृतका का स्थानीय श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। गांव के लोगों ने बताया कि डैंसली गांव के पूर्व ग्राम प्रधान शिवराज सिंह बिष्ट की भाभी उमा बिष्ट(41) अपने पति गोपाल सिंह और दो बच्चों के साथ अपने ससुर ईश्वर सिंह के वार्षिक श्राद्ध में शामिल होने मुंबई से 31 दिसंबर को अपने पैतृक गांव आई थी। मंगलवार की रात खाना खाने के बाद उमा ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर कमरे में सो गई। बुधवार की सुबह जब परिजन उमा के कमरे में चाय देने गए गए तो दरवाजा नहीं खुला। इस पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और कमरे में गए। जहां उमा अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी। आनन फानन परिजन उसे उप जिला अस्पताल लोहाघाट लाए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments