अपडेट मरचूला में महिला की मौत……65 साल की उम्र में जंगल से लकड़ी बेचकर करती थी गुजारा…. ऐसे हो गई मौत, परिवार में भी कोई नहीं…..(वीडियो)

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा न्यूज़: अल्मोड़ा जिले के मरचूला क्षेत्र में जंगल में लकड़ी लेने गई बुजर्ग महिला की मौत कई सवाल खड़े कर रही है। 65 साल की बुजुर्ग महिला घर में अकेली रहती थी। गुजारे के लिए वह इस उम्र में रोज जंगल में जाती थी। लकड़ी एकत्र कर लकड़ी बेचती थी।

बताया जाता है मृतका के परिवार में कोई नहीं है। पति की मौत के बाद वह अकेले रहती थी। गांव के लोगों ने बताया कि बुजर्ग महिला रोज जंगल में लड़कीं एकत्र कर 200 रुपये में होटल और रिजॉर्ट में बेचती थी। इससे ही अपना खर्चा चलाती। शुक्रवार को भी नदी के पास चप्पल उतार कर वह जंगल में गई। इसके बाद वापस नहीं लौटी। आज सुबह उसका शव मिला।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल में आग लगाने वालों पर पैनी नजर, चार आरोपी गिरफ्तार, डीजीपी ने कही यह बड़ी बात

गांव के लोगों ने बताया की महिला को बाघ ने मारा है। उसका आधा शरीर खा डाला। उल्लेखनीय है कि शनिवार सुबह झड़गाव की रहने वाली 65 साल की परी देवी का जंगल में शव मिला। वह शुक्रवार को जंगल में लकड़ी लेने गई थी। अंदेशा जताया जा रहा है कि बाघ ने महिला को मार डाला हो। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  कबाड़ के गोदाम में आग लगने से मचा हड़कंप, लाखें की क्षति
डीएफओ महातिम यादव

डीएफओ महातिम यादव ने बताया कि जिस जगह पर महिला का शव मिला है। वह कार्बेट क्षेत्र से जुड़ा है। जिस तरीके से जानवर ने महिला के शव को खाया है। उससे लग रहा है बाघ ने ही महिला को मारा हो। इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया क्षेत्र में ट्रैप कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। वह खुद क्षेत्र में जा रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद