Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा ब्रेकिंग….. जंगल में लकड़ी लेने गई महिला का शव मिला, बाघ के मारने का अंदेशा, यहां का है मामला

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। जिले के मरचूला क्षेत्र में जंगल में लकड़ी लेने गई महिला का आज शव मिला है। वह शुक्रवार को जंगल में लकड़ी लेने गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। अंदेशा जताया जा रहा है कि बाघ ने महिला को मार डाला हो। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस क्षेत्र में मार्च माह में भी
बाघ ने एक महिला को मारा था। डीएफओ महातिम यादव ने बताया आज सुबह क्षेत्र के गांव के ग्राम प्रधान ने बताया कि मरचूला क्षेत्र की झड़गाव की रहने वाली परी देवी (65 जो घर में अकेली रहती थी। शुक्रवार को वह जंगल में लकड़ी लेने गई। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने सर्च अभियान चलाया। 10 बजे उसका शव बरामद किया गया। डीएफओ ने बताया कि महिला को या तो गुलदार ने मारा है या बाघ ने मारा है। इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  डिग्री कॉलेज के छात्रों को जी 20 के बारे में बताया
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments