Subscribe our YouTube Channel

विश्व फोटोग्राफी दिवस:फोटो वॉक का आयोजन

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा : विश्व फोटोग्राफी दिवस पर उदय शंकर फोटोग्राफी अकादमी अल्मोड़ा की ओर से एक फोटो वॉक का आयोजन किया गया। फोटो वॉक कुमाऊँ की संस्कृति एवं ग्रामीण जन जीवन पर आधारित था। यह आयोजन खूट धामस गांव में किया गया। 20 सदस्य की टीम ने आज धामस गांव का अवलोकन किया। गांव के रहन सहन से लेकर बदलती हुई जीवन शैली को अपने कैमरे मे कैद किया। छायाकारों ने दो टीम बनाकर गांव भर्मण किया। इस कार्यक्रम में छायाकरों ने ग्रामीण जन जीवन के विभिन्न पक्ष खेत खलीहान, वास्तुकला, बाखलिया, लोक कला, पहनावा, वेश भूषा आदि का छायाकांन किया। इसके बाद सभी छायाकार स्थानीय बलशा गाँव के निकट रुद्रेशवर शिव मंदिर का छायांकन किया गया यह मंदिर कत्यूरी काल मे सातवी शदी का निर्मित है छायांकन के वाद एक बैठक आयोजित की गई। जिसमे संस्था के संरक्षक मनमोहन चौधरी छायाकारों को स्थानीय जन जीवन से जुड़कर उस अंतर राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का कार्य किया जाय। फोटोवाक में छायाकार डा.महेंद्र सिंह मिराल, जयमित्र बिष्ट, भारत साह, चेतन कपूर ,नीरज पांगती, वैभव जोशी, योगेश सती रानीखेत से, रोहित भट्ट, देवेश बिष्ट, सारांश मंगोली, वीरेंद्र सिजवाली, मोहमद रमीज, नितिन पाण्डे, सृजन गोयल, प्रेम सिंह अधिकारी, अनिल सिंह भोज, रोहित भट्ट ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  डीडीहाट….. कौशल्या देवी का निधन, बेटी, दामाद और पोतों ने दी मुखाग्नि
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
1 Comment
Inline Feedbacks
View all comments