अल्मोड़ा… यहां ब्लॉग और रील्स बनाने पर मिलेगा ईनाम

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। नगर में कल से कुमाऊं महोत्सव शुरू होने जा रहा है। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा अन्य गतिविधियों भी होंगी। लेकिन इस बार महोत्सव में बेहतरीन ब्लॉग और रील्स बनाने वाले लोगों को ईनाम दिया जाएगा।

आज कुमाऊं महोत्सव के आयोजन को लेकर श्री राम सांस्कृतिक एवम सामाजिक सेवा समिति अल्मोड़ा की ओर से शिखर होटल के सभागार में आयोजन को लेकर पत्रकार वार्ता की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट इन जगहों में हो सकती है बारिश

समिति के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने बताया की महोत्सव 26 अक्टूबर से शुरू होगा। यह 5 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने बताया की महोत्सव में सांस्कृतिक झांकी, नृत्य प्रतियोगिता, ओपन माइक,नृत्य प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन, गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। तिवारी ने बताया की इस बार महोत्सव में ब्लॉग और रील्स बनाने वालों को भी ईनाम दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी पोखरी डिग्री कॉलेज में कारगिल विजय दिवस मनाया

इसमें बेहतरीन रील्स और ब्लॉग बनाने वाले को प्रथम आने वालों को 11 हजार और दूसरे स्थान पर 5 हजार और तीसरे स्थान पर आने वाले को 3 हजार का ईनाम दिया जाएगा। इस मौके पर मुख्य संयोजक शेखर लखचौरा, संयोजक हरीश कनवाल, डॉ. संतोष बिष्ट, अमरनाथ सिंह नेगी, पंकज भगत, हर्षिता तिवारी, शगुन त्यागी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद