अल्मोड़ा:::: सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, एक की मौत

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। जिले में आज एक सड़क हादसा हो गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा लमगड़ा थाना क्षेत्र में हुआ।

पुलिस के अनुसार सुबह 8 बजे थाना लमगड़ा में सूचना प्राप्त हुई कि कि ग्राम सत्यों में एक गाडी दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष लमगड़ा संजय जोशी थाने के पुलिस बल को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचे।
यहां पर लोगों ने पुलिस को बताया कि कि वाहन संख्या- DL 1 ZC- 7131 स्वीफ्ट डिजायर कार ग्राम सत्यों से सवारी छोडकर वापस गौली महर आ रहा था। मेरधुरा से 500 मीटर पहले वाहन सडक से नीचे खाई में गिर गया। लमगड़ा पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से नीचे खाई में जाकर देखा तो सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे एक व्यक्ति जिसका नाम विनोद सिंह रावत( 43) पुत्र श्री दीवान सिंह रावत निवासी गौलीमहर थाना लमगडा जिला अल्मोडा अचेत अवस्था में पड़ा था। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से स्टेचर व रस्सों आदि से विनोद सिंह रावत उपरोक्त को सड़क पर लाकर सीएचसी लमगडा ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने विनोद सिंह रावत को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड- हाईस्कूल टॉपर के स्कूल पर खड़े हुए सवाल, होगी जांच
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद