कुमाऊं: साउथ अफ्रीका से पहुंचा युवक, अल्मोड़ा का है रहने वाला….. …… 2 दिसंबर को है शादी, पढ़े पूरी खबर……

खबर शेयर करें

Almora: साउथ अफ्रीका के देशों में फैले कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रान को लेकर लोग बेहद चिंता में है। अब भारत में भी बाहर के देशों से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। यहां कुमाऊं मंडल में भी एक युवक अफ्रीका के कांगों प्रांत से लौटा है। युवक ऊधमसिंहनगर दिनेशपुर पहुंचा है। वह मूल रूप से almora का रहने वाला बताया जा रहा है। 2 दिसंबर को उसकी शादी भी होने वाली है।

ऊधमसिंह नगर के स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ अविनाश खन्ना ने बताया कि मूलरूप से हवालबाग ब्लॉक के छानागोलू गांव निवासी 25 वर्षीय युवक बीते 25 नवंबर को कांगो से आया है। वह ऊधम सिंह नगर के दिनेशपुर में रह रहा है। जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ विभाग की टीम ने शनिवार रात को युवक और उसके माता-पिता-भाई और भाभी की कोविड जांच ट्रूनेट और एंटीजन टेस्ट कराया। जिसमें सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई तो उन्हें घर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूल में पी दवा और बिगड़ने लगी बच्चों की हालत, परिजनों में मच गया हड़कंप

एसीएमओ ने बताया कि आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। युवक डेढ़ महीने की छुट्टी आया है और दो दिसंबर को उसकी शादी है। वह अपनी आरटीपीसीआर जांच कराकर ही आया। फिलहाल उसको घर से बाहर जाने की इजाजत नही है। सीएमओ almora डॉ. आरसी पंत ने बताया कि युवक के बारे में जानकारी ली गई है। युवक अल्मोड़ा नहीं आया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद