उत्तराखंड……… घर वाले कर रहे थे इंतजार और युवक की मौत की खबर आई

खबर शेयर करें

देहरादून न्यूज: यहां एक युवक की शादी समारोह में शामिल होने के बाद मौत हो गई है। घटना विकास नगर क्षेत्र की है। बताया जाता है कि शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे युवक का पैर फिसनले से वह गहरी खाई में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। मृतक की शिनाख्त देव चौहान 22 निवासी चांदपुर बिजनौर के रूप में की गई है। साहिया चौकी प्रभारी नीरज कठैत ने बताया कि घटना बीती रात की है। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरफ की टीम ने रेस्क्यू कर उसका शव निकाला। पुलिस के अनुसार मृतक शादी समारोह से लौट रहा था। गाड़ी से उतरने के बाद वह शौच के लिए उतरा। इस दौरान उसका पैर फिसल गया। वह खाई में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: यहां कम छात्र संख्या पर स्कूलों से हटाए शिक्षक
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद