अल्मोड़ा….. सेराघाट नदी में बहा युवक, शौकियाथल के पास का है रहने वाला

खबर शेयर करें

धौलछीना। यहां बीते शनिवार को 19 साल का युवक सेराघाट नदी में बह गया। उसकी काफी तलाश की गई। रविवार सुबह तक उसका पता नहीं चल पाया। अब गांव के लोग भी उसकी तलाश में जुट गए हैं।

पुलिस के अनुसार शौकियाथल के पास कुंजागुठ (लछना) निवासी मनोज सिंह (19) पुत्र दान सिंह शौकियाथल में एक गेस्ट हाउस में काम करता है। बताया जाता है शनिवार को वह एक डंपर चालक के साथ सेराघाट चला गया। यहां पर वह नदी में नहाने के लिए चला गया। जैसे ही युवक नदी में कूदा। वह बहने लगा। उसके साथ में मौजूद लोगों ने उसको बचाने का प्रयास किया। वह उसको नदी में पानी के तेज बहाव होने की वजह से उसको नदी से बाहर नहीं निकाल पाए। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। फिलहाल युवक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  वनों की आग बुझाने वाली प्रबंधन समितियों के लिए सरकार ने घोषित किया ईनाम
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद