अल्मोड़ा:कोसी नदी में डूबने से 2 युवकों की मौत, रानीखेत में कार खाई में गिरने से 2 लोगों ने गंवाई जान

खबर शेयर करें

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से मंगलवार को बेहद दर्दनाक खबरें सामने आईं। जिले में हुए दो अलग-अलग हादसों में कुल चार लोगों की मृत्यु हो गई। जहा एक ओर कोसी नदी में नहाने गए दो युवक डूब गए, वहीं दूसरी ओर रानीखेत क्षेत्र में एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से दो लोगों की जान चली गई।

हादसा 1: दोस्त को बचाने की कोशिश में दोनों डूबे

अल्मोड़ा के कोसी नदी में नहाने गए दो दोस्तों की पानी में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, सोनू कनवाल 26 निवासी दुगालखोला, अल्मोड़ा, धीरज सिंह गढ़िया निवासी बागेश्वर, हाल निवासी हल्द्वानी अपने कुछ अन्य दोस्तों के साथ नदी में नहाने आए थे।
नहाते समय गहराई का अंदाजा न होने के कारण सोनू अचानक पानी में डूबने लगा। अपने दोस्त को मुसीबत में देख धीरज ने उसे बचाने के लिए बिना परवाह किए नदी में छलांग लगा दी। लेकिन अफसोस, धीरज भी खुद को संभाल नहीं पाया और दोनों ही गहरे पानी में समा गए।
चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग और सूचना मिलते ही थाना सोमेश्वर पुलिस व एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। हादसे का शिकार हुए दोनों युवक अविवाहित थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के केवीएम स्कूल में भीषण आग, दो बसें और बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल जलकर खाक(वीडियो)

हादसा 2:
रानीखेत में खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

रानीखेत कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चमड़खान भिकियासैंण मोटर मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहाँ एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सुनसान इलाका होने के कारण दुर्घटना के समय किसी को इसकी भनक नहीं लगी। मंगलवार दोपहर को एक स्थानीय व्यक्ति ने जब कार को खाई में देखा, तो डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के केवीएम स्कूल में भीषण आग, दो बसें और बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल जलकर खाक(वीडियो)

सूचना पर पहुंची रानीखेत कोतवाली पुलिस ने खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस को एक व्यक्ति कार के नीचे दबा हुआ मिला, जबकि दूसरा उससे कुछ दूरी पर पड़ा था। दोनों को खाई से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतकों की पहचान जीवन चंद्र जोशी पुत्र पूरन जोशी, निवासी हल्द्वानी, भुवन भास्कर पांडे निवासी अमृतपुर, हल्द्वानी के रूप में की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद