अल्मोड़ा: क्वारब डेंजर जोन को लेकर सचिव कही ये बात

खबर शेयर करें


अल्मोड़ा। क्वारब डेंजर जोन में चल रहे सुधारात्मक एवं सुरक्षात्मक कार्यों का जायजा बुधवार को लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने लिया। इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी अंशुल सिंह भी रहे। अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पूरे क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्था को काम की रफ्तार बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सचिव डॉ. पांडे ने कार्यदायी संस्था को हिदायत देते हुए कहा”यह जनपद का मुख्य मार्ग है, इसलिए यहां चल रहे कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मशीनों एवं संसाधनों की संख्या में तत्काल बढ़ोतरी की जाए ताकि कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण हो सके।”

यह भी पढ़ें 👉  डीएम नैनीताल का बड़ा फैसला, उठाया ये कदम

सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों के दौरान आम जनता को परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए एक विशेष कार्ययोजना बनाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भारी वाहनों का समय तय हो, भारी वाहनों की आवाजाही के लिए दिन या रात का समय निर्धारित कर जल्द से जल्द प्लान प्रस्तुत किया जाए। भारी वाहनों को केवल उसी तय समय में ही आने-जाने की अनुमति होगी। छोटे व हल्के वाहनों को केवल क्वारब बाईपास मार्ग से ही संचालित किया जाए। इससे निर्माण कार्य भी बिना रुकावट के चलेगा और ट्रैफिक जाम से भी मुक्ति मिलेगी।
डॉ. पांडे ने मौके पर मौजूद इंजीनियरों से कार्यों की विस्तृत तकनीकी जानकारी ली। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता और निर्धारित गति से होना चाहिए। सुरक्षा मानकों में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर मौजूद जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सचिव को आश्वस्त करते हुए बताया कि क्वारब में चल रहे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि नए ट्रैफिक प्लान का कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी, उप जिलाधिकारी अल्मोड़ा संजय कुमार सहित लोनिवि और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद