अल्मोड़ा में सनसनी: मैकेनिक को बेरहमी से पीटा, मरा समझकर कोसी पुल के पास फेंका

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। नगर में बीती रात दबंगई का एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां कुछ बदमाशों ने एक मैकेनिक की बेरहमी से पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे मरा हुआ समझकर फरार हो गए।

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सिटोली के पास रहने वाले अतीक अहमद जाखनदेवी के पास मैकेनिक का काम करते हैं। गुरुवार रात करीब 8:30 बजे एक आरोपी उनकी दुकान पर पहुंचा और बिना किसी वजह के मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते वहां 3-4 अन्य युवक भी आ धमके।

दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए अतीक पर लात-घूंसों की बरसात कर दी। इतने से भी जब उनका मन नहीं भरा, तो वे लहूलुहान अतीक को जबरन अपनी कार में डालकर ले गए।

आरोपी अतीक को अधमरी हालत में कोसी के पास ले गए। वहां उसे मृत समझकर पुल के पास फेंक दिया और मौके से रफूचक्कर हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल मैकेनिक को रेस्क्यू कर बेस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

क्या कहती है पुलिस?
“मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
— योगेश चंद्र उपाध्याय, कोतवाल

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद