कालाढूंगी फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार 2 अवैध पिस्टल-तमंचा सहित हथियार बरामद
हल्द्वानी। कालाढूंगी क्षेत्र में हुई लड़ाई-झगड़े और फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देशी पिस्टल, एक 22 बोर तमंचा और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। घटना 14 फरवरी 2026 की रात बैलपोखरा तिराहे के पास हुई। जहां डायल-112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
घटनास्थल से 13 खोखे (11 थर्टी-टू बोर और 2 .22 बोर) बरामद हुए थे, लेकिन आरोपी फरार हो गए थे। 16 फरवरी को बलजीत कौर ने रंजीत सिंह, मनदीप सिंह उर्फ मंगा और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोप्पी के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर कोतवाली कालाढूंगी में FIR दर्ज की गई।
20 फरवरी को गडप्पू बैरियर के पास से तीनों आरोपियों गुरप्रीत सिंह (33, रामपुर), रंजीत सिंह (31, बैलपोखरा) और मनदीप सिंह उर्फ मंगा (उदयपुरी)को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि वादिनी के पति लवप्रीत सिंह के मित्र हरभजन सिंह और रंजीत सिंह के बीच पुरानी रंजिश थी। हरभजन ने आरोपियों को बुलाया। जहां गाली-गलौज के बाद मारपीट और फायरिंग हुई।
आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में अलग FIR दर्ज की गई है और गैर-जमानती वारंट जारी हैं। रंजीत सिंह के खिलाफ पहले भी आपराधिक मुकदमा दर्ज है। SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस टीम को 1500 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


