कोर्ट की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला, ये उठाया गया कदम

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद शुक्रवार को हल्द्वानी न्यायालय परिसर में अफसरों की उच्च स्तरीय संयुक्त टीम ने जायजा लिया। इसमें सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष सुरक्षा ऑडिट टीम का गठन किए जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत जोशी, जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल, एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी, अपर जिला जज सुजीत कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश,एडीएम विवेक राय, एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत

अधिकारियों ने परिसर की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कमियों की समीक्षा की। बैठक में न्यायालय परिसर की सुरक्षा को मजबूत बनाने पर चर्चा की। मैनपावर की कमी, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय जैसे मुद्दों पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत

सभी अधिकारियों की सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एक विशेष सुरक्षा ऑडिट टीम गठित की जाएगी। इस टीम की अध्यक्षता एसपी सिटी हल्द्वानी करेंगे। इसमें न्यायालय परिसर के नामित प्राधिकारी,अभिसूचना इकाई के अधिकारी,स्थानीय थाना पुलिस,प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन को शामिल किया जाएगा। यह टीम नियमित रूप से आपसी तालमेल बनाए रखते हुए परिसर की सुरक्षा की समीक्षा करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत

उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपेगी। एसएसपी नैनीताल डॉ.मंजुनाथ टीसी ने जनपद की समस्त पुलिस फोर्स को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद