अरुण कुमार बने अल्मोड़ा के कोतवाल, सीओ समेत 50 पुलिस कर्मी भी आइसोलेशन में

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने अरुण कुमार को अल्मोड़ा कोतवाली का कोतवाल बनाया है। अभी तक अरुण एसएसपी दफ्तर में अटैच थे। वह ऊधमसिंहनगर समेत कई जिलों में रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में अन्य चौकियों और थानों में भी प्रभारी बदले जा सकते हैं। इधर जिले में कुंभ ड्यूटी में गए एक सीओ समेत करीब 50 पुलिस कर्मी अभी होम आइसोलेशन में हैं। एसएसपी ने बताया की इसमें कुछ की रिपोर्ट पॉजिटीव आई थी। उल्लेखनीय है एसएसपी ने बीते दिनों लापरवाही पर अल्मोड़ा कोतवाल, बेस, एनटीडी, धारानौला चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर:अल्मोड़ा के स्कूलों में भी कल छुट्टी, देखें आदेश
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद