उत्तराखंड: मधु चौहान गढ़वाल मंडल की प्रभारी नियुक्त

खबर शेयर करें


देहरादून। प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खेल मंत्री रेखा आर्य एवं प्रमुख विशेष सचिव (खेल) अमित सिंह ने मधु चौहान को शूटिंग बॉल खेल का गढ़वाल मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति शूटिंग बॉल प्रदेश अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल की ओर से की गई है।

मधु चौहान की नियुक्ति से गढ़वाल मंडल के विद्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को नई गति मिलेगी।


नवनियुक्त प्रभारी मधु चौहान ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि हर क्षेत्र तक शूटिंग बॉल पहुंचाया जाए ताकि प्रदेश के बच्चों का खेलों के प्रति संतुलित और सकारात्मक रुझान विकसित हो सके।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद