हल्द्वानी मेंअंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरभजन सिंह, इरफान पठान और प्रवीण कुमार के नाम पर लाखों की ठगी, मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी। हल्द्वानी के गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बीते 3 फरवरी से होने वाली ईवीसीएल (एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग) के नाम पर बड़े स्तर पर ठगी हो गई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरभजन सिंह, इरफान पठान, प्रवीण कुमार आदि के नाम का इस्तेमाल कर फ्रेंचाइजी बेचने के बहाने लोगों से लाखों रुपये वसूले गए। लेकिन टूर्नामेंट शुरू ही नहीं हुआ। इस मामले में दो अलग-अलग शिकायतों पर पुलिस ने 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगते हुए आयोजक विकास ढाका के खिलाफ काठगोदाम थाने में मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ताओं में हरियाणा के यूपी वॉरियर्स टीम के मालिक हेमंत शर्मा एवं उत्तराखंड शोल्जर्स टीम के मालिक सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल शामिल हैं। दोनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिसे जांच शुरू कर दी है।
वॉरियर्स टीम के मालिक हेमंत शर्मा ने पुलिस को बताया की उन्होंने ईवीसीएल में अपनी टीम यूपी वॉरियर्स के लिए फ्रेंचाइजी खरीदी। आयोजक विकास ढाका ने 50 लाख रुपये की फीस को 30 लाख में डिस्काउंट देकर सौदा तय किया। उन्होंने अलग-अलग माध्यमों से 23 लाख रुपये का भुगतान किया, जिसमें 18 लाख रुपये बैंक, यूपीआई और 5 लाख रुपये फॉर्च्यून होटल हल्द्वानी में क्रेडिट कार्ड से दिए गए। आरोप लगाया की आयोजक ने वादा किया था कि हरभजन सिंह, इरफान पठान, प्रवीण कुमार जैसे अंतरराष्ट्रीय और रणजी स्तर के खिलाड़ी भाग लेंगे, लेकिन किसी भी बड़े खिलाड़ी को नहीं बुलाया गया। टूर्नामेंट 1 फरवरी से शुरू होना था। जो नहीं हुआ। पैसे वापस मांगने पर टालमटोल किया गया।
पूर्व विधायक नारायण पाल ने बताया कि उन्होंने उत्तराखंड सोल्जर्स नाम से टीम खरीदी। 50 लाख की फीस को 10 लाख डिस्काउंट देकर सौदा हुआ, जिसमें उन्होंने 3 लाख नगद और 6 लाख होल्डिंग के काम में दिए। कुल 9 लाख रुपये। उनको भी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों (मनप्रीत लोहनी, इरफान पठान, प्रवीण कुमार आदि) के आने का दावा किया गया था। लेकिन कोई नहीं आया। टूर्नामेंट नहीं हुआ और पैसे वापस नहीं मिले। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया की दोनों तहरीरों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


