बड़ी खबर: हल्द्वानी में पैर छूने और दुकान में मेहंदी मांगने के दौरान मंगलसूत्र छीना, पढ़े खबर

हल्द्वानी। कोतवाली मुखानी क्षेत्र के फतेहपुर देवभूमि सैनिक कॉलोनी पीपल पोखरा नंबर 1 में रहने वाली कमला देवी दिनदहाड़े उनके गले से मंगलसूत्र झपटकर लिया। घटना बीते 30 जनवरी की है। कमला देवी अपने पोते को विद्यालय से लेने जा रही थीं। जैसे ही वे कॉलोनी के बाहर लिंक रोड पर पहुंचीं दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने उनसे रास्ता पूछने के बहाने बात शुरू की। बातचीत के दौरान एक ने उनके पैर छुए और मौका पाकर गले में पहना मंगलसूत्र झपट लिया। इसके बाद दोनों बदमाश बाइक से तेजी से मौके से फरार हो गए। घटना के बाद कमला देवी ने कोतवाली मुखानी में तहरीर दी।
दुकान पर दिनदहाड़े महिला का मंगलसूत्र झपटा
हल्द्वानी। ऊंचापुल क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला का सोने का मंगलसूत्र झपटने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मुखानी कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात दो युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। धार बिठौरिया नंबर एक ऊंचापुल काठगोदाम बाईपास रोड निवासी बीना पाठक ने बताया की बीते 4 फरवरी को दोपहर करीब 2:30 बजे वह अपनी दुकान पर थीं। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर दुकान पर आए। उनमें से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर ही बैठा रहा। जबकि दूसरे ने उनसे मेहंदी मांगी। मेहंदी देते समय एक ने उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया। मंगलसूत्र में दो पाइप और एक लॉकेट था। झपट्टे के दौरान एक पाइप जमीन पर गिर गया, लेकिन दूसरा पाइप और लॉकेट लेकर दोनों बदमाश मोटरसाइकिल से चौफुला की ओर लेकर भाग गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


