उत्तराखंड: पहाड़ की मधु चौहान बनीं अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग रेफरी

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तरकाशी जिले के लक्षेश्वर बाड़ाहाट क्षेत्र की निवासी मधु चौहान ने एक बार फिर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है। उन्हें 8वीं अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप के दौरान आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सिंग रेफरी सेमिनार में भाग लेने के लिए चयनित किया गया है। यह सेमिनार 8 फरवरी तक नई दिल्ली के एलजी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स नई दिल्ली में आयोजित हो रहा है। मधु पहले से ही एक अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी के रूप में जानी जाती हैं। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हैं। मधु के पिता मंगल सिंह चौहान, माता चंद्री देवी, भाभी डॉ. सुमिता पंवार चौहान, भाई संजय चौहान, ताऊजी कुशाल सिंह चौहान ने उनको बधाई दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद