कुमाऊं यहां पुलिस मुठभेड़ में दबोचा बदमाश, पैर में गोली लगी

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। रविवार देर रात रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त टीम (एएनटीएफ और एसओजी) ने फरार नशा तस्कर नदीम उर्फ नजीम उर्फ नाजिम को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी सुभाष कॉलोनी निवासी नदीम बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल से सिडकुल की ओर से हल्द्वानी जा रहा था। पूर्व में 1 फरवरी को सुभाष कॉलोनी में नशा तस्करी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव करने वाला यही आरोपी था, जिसमें एक कांस्टेबल घायल हुआ था।

उस घटना के बाद चार अन्य आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि नदीम फरार चल रहा था।सूचना मिलते ही पुलिस ने पारले चौक के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के निकट घेराबंदी कर ली। आरोपी ने पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल मोड़कर भागने की कोशिश की, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर गिर गया। गिरने के बाद उसने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी।

जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई।घायल अवस्था में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक 315 बोर तमंचा, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, 4100 रुपये नगद, बिना नंबर प्लेट वाली नीली मोटरसाइकिल और लाल हेलमेट बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ धारा 109 बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में नदीम ने मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त होने की बात कबूल की है। वह पुलिस टीम पर हमले के बाद से फरार था।घायल आरोपी को जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में भर्ती कराया गया है, जहां वह पुलिस अभिरक्षा में है। मामले में आगे की जांच और विधिक कार्रवाई जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद