भवाली कोतवाली में हादसा: कांस्टेबल संजय कुमार की बेरिक के पास गिरने से मौत

खबर शेयर करें


हल्द्वानी। उत्तराखंड के भवाली कोतवाली में तैनात 46 वर्षीय कांस्टेबल संजय कुमार की रविवार देर रात एक दुखद हादसे में मौत हो गई। कोतवाली के पास बेरिक के पास गिरने से उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे पुलिस विभाग में शोक का माहौल छा गया है।

मृतक संजय कुमार मूल रूप से काशीपुर निवासी थे और पिछले लगभग दो वर्षों से भवाली कोतवाली में तैनात थे। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में आराम कर रहे थे। कुछ देर बाद लघु शंका के लिए बेरिक से बाहर निकले, तभी अचानक गिर पड़े। गिरने से सिर में गंभीर चोट आई और मुंह से खून आने लगा।

सूचना मिलते ही कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा सहित अन्य पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि संजय कुमार लघु शंका के लिए बाहर आए थे और गिरने से सिर में चोट लग गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। पैनल डॉक्टरों के माध्यम से पोस्टमार्टम कराया जाएगा, ताकि मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सके। मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद