बड़ी खबर: कार्बेट पार्क को लेकर बड़ी अपडेट, आज और कल ये सख्ती
रामनगर: होली के मद्देनजर कॉर्बेट और राजाजी नेशनल पार्क में हाई अलर्ट जारी किया गया है। खासकर कॉर्बेट में मंगलवार और बुधवार को पर्यटन गतिविधियां और जंगल सफारी बंद रहेंगी।
कॉर्बेट के ढेला क्षेत्र रेंजर भानु प्रकाश हर्बोला ने बताया कि पार्क प्रशासन ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर उन्हें जंगलों में एंबुश (घेराबंदी) पर तैनात किया है। साथ ही, वनाग्नि को लेकर जागरूकता बढ़ाते हुए पार्क से लगी यूपी सीमा पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
उधर, होली पर राजाजी टाइगर रिजर्व समेत सभी रेंजों में भी अलर्ट जारी किया गया है। वनकर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगाई गई है। दरअसल, होली पर हुड़दंग मचाने वाले जंगल के भीतर जश्न की आड़ में घुस जाते हैं। कई ऐसे भी लोग हैं, जो वन्यजीव के शिकार की तलाश में रहते हैं। लिहाजा, पहाड़ से लेकर मैदान तक सभी वन प्रभाग ऐसे असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए तैयार है। डीएफओ हरिद्वार स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि होली के दौरान गश्त जारी रहेगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


