अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति ने किया ये शर्मनाक काम, गिरफ्तार

खबर शेयर करें

 

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने किया गिरफ्तार……

मुंबई: फ़िल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को Mumbai Police की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। उनको मुख्य आरोपी बनाया है। उन पर अश्लील फिल्म और उन्हें ऐप पर रिलीज करने का आरोप है। इस साल फरवरी माह में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें ऐप के जरिए रिलीज करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुंबई पुलिस का दावा है कि उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने फरवरी 2021 में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर रिलीज करने का एक केस दर्ज किया था। इस मामले में राज कुंद्रा से पहले 4 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इन्हीं आरोपियों के बयान और टेक्नीकल एविडेंस के आधार पर राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि एक Hotshot नाम की एक ऐप बनाई गई थी और इस पर फिल्मों को रिलीज किया जाता था। उसके बाद लोगों से पैसे लिए जाते थे। पुलिस के मुताबिक, इस ऐप के मालिक राज कुंद्रा हैं। हालांकि, राज कुंद्रा ने दावा किया था कि उनका इस ऐप से कोई लेना-देना नहीं था।

ऐसे होता था पूरा खेल…

पुलिस के मुताबिक (Film Industry) में काम की तलाश में आने वाली भोली-भाली लड़कियों को इस काम के लिए फंसाया जाता था। बड़ी फिल्मों में काम दिलाने के बहाने उनसे जबरन अश्लील फिल्मों में काम करवाया जाता था। फिल्म बनाने के बाद उन्हें मोबाइल ऐप और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया जाता।आरोपी लाखों की कमाई करते। जांच में पता चला था कि मुंबई के मलाड वेस्ट में मढ गांव में एक बंगला किराए पर लिया गया था, जहां अश्लील फिल्मों को शूट किया जाता था। एपीआई लक्ष्मीकांत सालूखे ने जब बंगले पर छापा मारा था, तब भी यहां अश्लील फिल्म की शूटिंग चल रही थी। इतना ही नहीं, ये भी सामने आया था कि आरोपी ने सिर्फ एक नहीं बल्कि कई ऐप पर इन फिल्मों को रिलीज करते थे और फिर उससे पैसे कमाते थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद