सिद्धू बने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष, अब उत्तराखंड का इंतजार…..

खबर शेयर करें

दिल्ली: लंबी कसरत के बाद कांग्रेस ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया है। साथ ही 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाये गए हैं। यह भी बेहद चर्चा में है।
पंजाब में अमरिंदर और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस लड़ाई को खत्म करने के लिये कांग्रेस नेता लम्बे समय से कसरत कर रहे थे। अब पार्टी ने नवजोत सिंह को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष औरसंगत सिंह, सुखविंदर सिंह, पवन गोयल, कुलजीत सिंह नागरा को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। कुलजीत सिंह नागरा को सिक्किम नागालैंड और त्रिपुरा के एआईसीसी इंचार्ज के पद से मुक्त कर दिया गया है। अब पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उत्तराखंड में भी नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी तय किये जाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद