हल्द्वानी में निजी स्कूलों को जारी किए नोटिस, आपके बच्चे का स्कूल भी हो सकता है शामिल

हल्द्वानी। बीते रविवार को शिक्षा विभाग, जीएसटी और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम के हल्द्वानी के विभिन्न बुक सेलरों और दुकानों पर औचक छापेमारी के बाद बुधवार को शिक्षा विभाग ने मनमानी करने वाले स्कूलों पर सख्ती की है। करीब 46 स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने ये नोटिस जारी किए हैं। बीते रविवार को छापेमारी के दौरान टीम को ऐसे कई पुख्ता सबूत और दस्तावेज मिले, जिनसे यह स्पष्ट हुआ कि कई स्कूल प्रबंधन और बुक सेलर्स के बीच सांठगांठ चल रही है। जांच में सामने आया कि स्कूल अभिभावकों को पर्ची पकड़ा कर चुनिंदा दुकानों पर जाने के लिए मजबूर कर रहे थे।
इन स्कूलों को दिया गया है नोटिस
वेदांतम इंटरनेशनल स्कूल दमुवादूंगा,ग्रीन सिटी पब्लिक स्कूल,
आदर्श पब्लिक स्कूल,आरूष पब्लिक स्कूल कुंवरपुर, न्यू बाल संसार पब्लिक स्कूल,चिल्ड्रन वैली पब्लिक स्कूल बरेली रोड, डी लैंप पब्लिक स्कूल दमुवादूंगा, दपर्ण चिल्ड्रन गार्डन पब्लिक स्कूल, ईमैनुअल पब्लिक स्कूल, ग्रीन वुड पब्लिक स्कूल, जी-किड्स पब्लिक स्कूल, हिमालया विद्या मंदिर स्कूल, इंस्प्रेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, देवभूमि पब्लिक स्कूल देवलचौड़,जय दुर्गे पब्लिक स्कूल दमुवादूंगा,किड्स केयर पब्लिक स्कूल, किंग्सफोर्ड पब्लिक स्कूल,काठगोदाम पब्लिक स्कूल, लिटिल जीनियस पब्लिक स्कूल, लिटिल स्पार्कल एकेडमी,मानस पब्लिक स्कूल, नेशनल पब्लिक स्कूल, न्यू सनसाइन पब्लिक स्कूल, न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल,शेमफोर्ड पब्लिक स्कूल, सेंट लुक्स पब्लिक स्कूल,श्री कृपा पब्लिक स्कूल,सेंट जार्ज पब्लिक स्कूल,सनराइज पब्लिक स्कूल,समिट पब्लिक स्कूल,विवेकानन्द पब्लिक स्कूल,सन बीम पब्लिक स्कूल,
एसकेएम पब्लिक स्कूल देवलचौड़, फन विथ ड्रांइग पब्लिक स्कूल,टेंडर फीट पब्लिक स्कूल,
विजडम पब्लिक स्कूल,वुडलैंड पब्लिक स्कूल, वीवीएम पब्लिक स्कूल,होली एंजेल पब्लिक स्कूल,पीडी मैमोरियल पब्लिक स्कूल, न्यू फैंग लैंड पब्लिक स्कूल,राईजिंग स्टार पब्लिक स्कूल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल,दून पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आर्यमान विक्रम बिड़ला पब्लिक स्कूल।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


