अल्मोड़ा ब्रेकिंग…. दो लोगों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया, सुसाइड नोट भी मिला, एक मामले में बताए जा रहे शामिल, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा ज़िला अस्पताल में दो लोग विषाक्त पदार्थ के सेवन के बाद भर्ती कराए गए हैं। इसमें एक लमगड़ा ब्लॉक और दूसरा नैनीताल जिले का बताया जा रहा है। दोनों एक मामले में शामिल बताए जा रहे हैं। मामले को लेकर कई तरह की चर्चा है। एक सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों का अभी उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि दोनों लोग बीते दिनों लमगड़ा निवासी संदिग्ध हालत में मिले मृतक गिरीश लाल के सा‌थ हाइकोर्ट गए थे। गौरतलब है कि बीते दिनों नैनीताल जिले के रामगढ़ से सटे जंगल में लमगड़ा ब्लॉक निवासी गिरीश लाल (36) पुत्र पनीराम का शव मिला था। परिजनों ने बताया था कि उनके साथ चार अन्य लोग भी नैनीताल गए थे। बताया जा रहा इधर उन्हीं चार लोगों में से दो लोगों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने भी मामले की जानकारी ली। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसकी भी जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद