द्वाराहाट में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जागरूक किया

खबर शेयर करें

द्वाराहाट में सेवा ही संगठन के तहत युवा मोर्चा ने किया जागरूक
द्वाराहाट। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जाकर लोगों को कोरोना नियमों के पालन करने के लिए प्रेरित करते हुए स्वयं गोले बनाकर लोगों की कतार बनायी। वहीं मुख्य बाजार में लोगों को निशुल्क मास्क वितरण के साथ लाउडस्पीकर से कोविड-19 के नियमों को पालन करने की अपील की।
युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि कोरोना काल में किसी भी तरह की समस्या के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अभियान सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत मदद की जायेगी। युवा मोर्चा ने इस दौरान कोरोना से सम्बन्धित किसी भी जानकारी के लिए 9536755513 आदि नंबर भी जारी किये। युवा मोर्चा ने स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर वैक्सीन लगाने वाले लोगों को गोले बनाकर निश्चित दूरी में चूना डालकर लाइन में लगाया गया। इस दौरान हैंड सेनेटाइज व मास्क वितरण भी जारी रहा।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष उमेश भट्ट, अभिषेक चौधरी, उपाध्यक्ष बौबी किरौला, गगनदीप बर्मा, बीरेन्द्र कठायत, महेन्द्र बिष्ट, मुकुल शर्मा, मनोहर प्रसाद, नितेश जोशी, दिग्बिजय रौतेला, राजेन्द्र बजेठा, कुंदन अधिकारी, नरेन्द्र कुमार, करन, सूरज, राहुल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद