शिक्षकों की सियासत: अल्मोड़ा का जलवा: अध्यक्ष व मंत्री पद पर कब्जा

खबर शेयर करें

काशीपुर: काशीपुर में आयोजित मंडलीय अधिवेशन में राजकीय शिक्षक संघ कुमाऊं मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष, संयोजक राजकुमार चौधरी ने बताया की अध्यक्ष पद पर कड़े मुकाबले में अल्मोड़ा के रवि शंकर गुसाईं ने जीत हासिल की। रवि शंकर गुसाईं को 321 वोट प्राप्त हुए।

वे मात्र दो वोटों के अंतर से विजयी रहे। दूसरे स्थान पर नैनीताल जिले के डॉ. गोकुल मर्तोलिया को 319 वोट, तीसरे स्थान पर त्रिवेंद्र सिंह को 316 वोट और चौथे स्थान पर भूपेंद्र सिंह भंडारी को 221 वोट मिले।मंडलीय मंत्री पद पर अल्मोड़ा के भारतेंदु जोशी ने जीत दर्ज की।

उन्हें 453 वोट मिले, जबकि डॉ. कैलाश सिंह डोलिया को 369, डॉ. विवेक पांडेय को 326 वोट प्राप्त हुए।

संयुक्त मंत्री (पुरुष) पद पर कपिल पांडेय ने भारी अंतर से विजय प्राप्त की। उन्हें 842 वोट मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजीम सैफी को मात्र 279 वोट ही हासिल हुए।संगठन मंत्री पद पर नीरज सचान विजयी रहे, जिन्हें 347 वोट प्राप्त हुए।

इन प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत

अध्यक्ष: रवि शंकर गुसाईं
उपाध्यक्ष: हर्षदीप सिंह चौहान
उपाध्यक्ष (महिला): प्रीति मजगाई
मंडलीय मंत्री: भारतेंदु जोशी
संयुक्त मंत्री: कपिल पांडेय
संयुक्त मंत्री (महिला): बबिता
संगठन मंत्री: नीरज सचान
संगठन मंत्री (महिला): गीता गोस्वामी
आय-व्यय निरीक्षक: चंदन सिंह

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद