बड़ी खबर: उत्तराखंड में बनी 40 दवाओं के सैंपल फेल

देहरादून। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की लैब जांच में उत्तराखंड में निर्मित 40 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। इनमें हरिद्वार स्थित 13 कंपनियों के 32 दवाओं के सैंपल शामिल हैं। यह दवाएं तय मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं और इनसे मरीजों की सेहत खतरे में पड़ सकती है।
जांच में हरिद्वार की एक फार्मा कंपनी के कैल्शियम फॉस्फेट और विटामिन डी-3 सस्पेंशन के 16 बैच फेल हुए हैं। इस कंपनी की दवाएं सरकारी अस्पतालों में भी सप्लाई होती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार निर्माण प्रक्रिया में लापरवाही के कारण यह दवाएं मानकों को पूरा नहीं करतीं। ऐसी दवाएं फायदा करने के बजाय मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। गंभीर मामलों में जान का खतरा हो सकता है।
यह दवाएं शामिल: जिनके सैंपल फेल हुए हैं उनमें छाती में संक्रमण, टाइप 2 मधुमेह, गर्भवती महिलाओं में मधुमेह, एसिडिटी और पाचन, आंखों में एलर्जी, छींक आना, सर्दी-जुकाम, बुखार, श्वसन एलर्जी, संक्रमण, बैक्टीरिया इंफेक्शन, अवसाद, दर्द आदि बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं शामिल हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


