अल्मोड़ा:शिक्षक दंपत्ति ने अपनी बेटी को बनाया सरकारी स्कूल का छात्र,खूब हो रही तारीफ

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। जहां एक ओर सरकारी शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता को लेकर लोगों में कई तरह के सवाल उठते रहते हैं।

वहीं अल्मोड़ा जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालयमनान की प्रधानाध्यापिका सोनू पाण्डेय और शिक्षक दीपक पाण्डेय ने इन मिथकों को तोड़ते हुए एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत


इस शिक्षक दंपत्ति ने अपनी पुत्री काव्या पाण्डेय का दाखिला किसी बड़े निजी स्कूल के बजाय अपने ही विद्यालय राजकीय प्राथमिक विद्यालय, मनान में कक्षा एक में करवाया है। सोनू ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता ही बच्चे के सर्वांगीण विकास का आधार होती है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत

उन्होंने कहा यदि हमें सरकारी विद्यालयों की स्थिति को और बेहतर बनाना है, तो इसकी शुरुआत स्वयं से करनी होगी। सरकारी विद्यालय ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के सशक्त केंद्र हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद