शीतलाखेत में तीन दिन से ब्लैकआउट, अंधेरे में दर्जनों गांव

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। जनपद के शीतलाखेत और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बीते तीन दिनों से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के बीच बिजली न होने से शीतलाखेत सहित दर्जनों गांवों के ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।

जानकारी के अनुसार, शीतलाखेत, नौला, सल्लारौतला, चम्पाखाली समेत कई इलाकों में पिछले 72 घंटों से बिजली की आपूर्ति ठप है।


विद्युत सेवा बाधित होने से न केवल घरेलू कामकाज ठप पड़ गए हैं। बच्चों की पढ़ाई और मोबाइल नेटवर्क सेवाओं पर भी बुरा असर पड़ा है।


स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने शनिवार से ही ऊर्जा निगम के अधिकारियों और संबंधित क्षेत्र के लाइनमैन को समस्या की सूचना दी थी। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। सोमवार सुबह तक भी आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो वह जिला मुख्यालय में आंदोलन करेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद