Almora: पर्यटकों की बाइक खाई में गिरी, घायल

Almora news: पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसे आम हैं, लेकिन रविवार बाड़ेछीना-सेराघाट मोटर मार्ग पर शेरा घाट देवी मंदिर के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और गहरी खाई में जा गिरी।
बाइक पर सवार दोनों युवक उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी थे और घूमने के लिए मुनस्यारी की ओर जा रहे थे। उनकी पहचान दुर्गेश शर्मा (पुत्र रामबाबू शर्मा) और अमन (पुत्र स्व. हरिप्रसाद) के रूप में हुई है।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे।
उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेराघाट ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया।थाना प्रभारी सुनील सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों युवकों की हालत अब खतरे से बाहर है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


