नैनीताल जिले में शिक्षक संघ की छात्र हित मे बड़ी पहल, छात्रों को मिलेगा बड़ा फायदा

खबर शेयर करें


हल्द्वानी। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारियों के लिए राजकीय शिक्षक संघ नैनीताल ने बड़ा कदम उठाया है। जिले के विशेषज्ञ शिक्षकों की टीम 2 जनवरी से 11 जनवरी तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए 10 दिवसीय निशुल्क विशेष ऑफलाइन कक्षाओं का आयोजन करने जा रही है।


ये कक्षाएं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी में सुबह 9 से 3 बजे तक संचालित होंगी। इसमें गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, कॉमर्स, हिंदी, संस्कृत सहित अन्य विषयों को विशेषज्ञ शिक्षक छात्रों को पढ़ाएंगे। इससे बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को बेहतर तैयारी करने का अवसर मिलेगा। 2 जनवरी को सुबह 10 बजे मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल कार्यक्रम का उद्धाटन करेंगे। विशिष्ट अतिथि शिव प्रसाद सेमवाल अपर निदेशक कुमाऊं मंडल, पुष्कर लाल टम्टा जिला शिक्षा अधिकारी नैनीताल और जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी भी इसमें शामिल होंगे।

इन शिक्षकों ने उठाया कदम
राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व कुमाऊं मंडल अध्यक्ष और जीव विज्ञान के प्रवक्ता डॉ. गोकुल मर्तोलिया, प्रांतीय संयुक्त मंत्री जगदीश बिष्ट, संघ के नैनीताल जिलाध्यक्ष गिरीश चंद्र जोशी, जिला मंत्री पंकज बधानी समेत अन्य शिक्षक इस पहल में शामिल हैं।

संघ ने बनाई अकादमिक सेल
राजकीय शिक्षक संघ के नैनीताल जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी ने बताया की छात्रों को पढ़ाने के लिए संघ ने अकादमिक सेल बनाई है। इसमें पूरे जिले के उत्तराखंड बोर्ड में शामिल छात्रों को पढ़ाया जाएगा। इसके लिए छात्र राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद