अल्मोड़ा में सड़क हादसा, कई लोगों की मौत की सूचना

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के सल्ट-भिकियासैंण क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। ग्रामीणों के अनुसार इस हादसे में 7 लोगों की मौत की सूचना है, हालांकि पुलिस और प्रशासन से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। कई यात्री घायल भी बताए जा रहे हैं।हादसा भिकियासैंण-विनायक रोड पर हुआ। जानकारी के अनुसार, रामनगर की ओर जा रही बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम सहित पुलिस और प्रशासन के दल मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रामनगर अस्पताल लाया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद