अल्मोड़ा: सरकारी बैठकों में प्लास्टिक की बोतल, गिलास, प्लेट और थाली प्रतिबंधित…. डीएम ने कही ये बात…..

खबर शेयर करें

Almora news: डीएम वंदना सिंह ने प्लास्टिक के प्रयोग को लेकर एक बार फिर कड़े निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने समस्त विभागाध्यक्ष, कार्यालयाक्षों को निर्देश दिये है कि विभागीय बैठकों, सेमिनार, कार्यशालाओं में प्लास्टिक से निर्मित सामग्री पूर्णरूप से प्रतिबन्धित रहेगी।

सभी कार्यालयों में पानी पीने के लिए वाटर डिस्पेंसर की व्यवस्था की जाय, नान प्लास्टिक बोतल का प्रयोग किया जाय।

यह भी पढ़ें 👉  मुंहबोले मामा ने सात वर्षीय भांजी के साथ किया दुराचार, गिरफ्तार

उन्होंने समस्त विभागाध्यक्ष, कार्यालयाक्षों को निर्देश दिये है कि अपने-अपने कार्यालयों में तत्काल प्रभाव से प्लास्टिक से सम्बंधित किसी भी वस्तु का प्रयोग प्रतिबन्धित किए जाय।

यह भी पढ़ें 👉  ईडी की टीम का हल्द्वानी में दवा कारोबारी के आवास पर छापा

डीएम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार समस्त नगर निकायों एवं शहरी क्षेत्र के अन्तर्गत समस्त कार्यालयों में प्लास्टिक से सम्बन्धित किसी भी वस्तु (यथा प्लास्टिक की बोतल, गिलास, प्लेट, थाली आदि) का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबन्धित किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद